फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's SSP becomes Akash Kulari

बरेली के एसएसपी बने आकाश कुलहारी 

Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Mon, 15 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's SSP becomes Akash Kulari
Bareilly's SSP becomes Akash Kulari - फोटो : बरेली, अमर उजाला
पूर्वांचल में माफियाओं के बीच खलबली मचाने वाले एसएसपी आकाश कुलहारी को दोबारा बरेली जनपद की कमान सौंपी गई है। एसएसपी जोगेंद्र कुमार को पुलिस अकादमी मुरादाबाद का कार्यभार दिया गया है। आकाश कुलहारी कानपुर नगर के एसएसपी पद पर तैनात थे। आकाश कुलहारी राजस्थान बीकानेर के मूल निवासी हैं। वह 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्व विद्यालय से एमए आर्ट की पढ़ाई के बाद भारतीय सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करके आईपीएस में सेलेक्शन हासिल किया। उन्होंने बताया कि शासन से निर्देश मिलने के बाद बरेली में ज्वाइनिंग लेंगे। 
विज्ञापन


कानपुर में जनवरी से सितंबर 2008 तक बतौर एएसपी अंडर ट्रेनी रहने के बाद उन्हें पहला चार्ज इलाहाबाद में सर्किल अफ सर के रूप में मिला था। इसके बाद एसपी सिटी मुज्जफरनगर, एसपी ललितपुर, एसपी बलरामपुर और एसपी जौनपुर बने। एसएसपी आजमगढ़ बनने के बाद एसएसपी बरेली की बागडोर संभाली थी। इसके बाद उनकी आगरा के 15वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक के रूप में तैनाती हुई। एसएसपी गोरखपुर, एसएसपी आजमगढ़, एसएसपी बनारस रहे। एसएसपी आकाश कुलहरी का पूर्वांचल में काम का अच्छा अनुभव है। 
विज्ञापन


बड़े रैकेट के भंडाफोड़ के लिये जाने जाएंगे जोगेंद्र  
एसएसपी जोगेंद्र कुमार को तेज तर्रार रवैया के साथ भमोरा में मिलावटी पेट्रोल डीजल के अड्डों पर छापेमारी करके बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करने और ब्रांडेड नकली जूतों के तीन शोरूम पर छापेमारी करके बड़े मामलों का पर्दाफाश करने के लिये जाना जाएगा। उनके कार्यकाल में पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और विवेचनाओं के खेलों पर इंस्पेक्टर और दरोगाओं को निलंबित होने से लेकर लाइन हाजिर करने की कार्रवाईयां हुई। एंटी रोमियो अभियान के जरिये शहर में छेड़छाड़ की घटनाओं में कमी आई। करीब सात महीनों के कार्यकाल में उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाईयां की। आठवीं वाहिनी पीएसी के सेना नायक अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed