फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly news truck driver dead body found in drain was missing for four days

बरेली: नाले में मिला चार दिन से लापता ट्रक ड्राइवर का शव, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Dec 2021 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 02:45 PM IST
सार

नवाबगंज के गांव जोरा मकरंदपुर में ट्रक ड्राइवर का शव बरामद हुआ है। हादसा है या हत्या समेत कई अन्य बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bareilly news truck driver dead body found in drain was missing for four days
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नवाबगंज के गांव जोरा मकरंदपुर निवासी भूपेंद्र का शव एक नाले से बरामद हुआ है। घर से जाते वक्त उसने परिजनों को बताया था कि वह ट्रक लेकर जा रहा है। पिछले चार दिन से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। अनहोनी की आशंका के चलते घरवालों ने उसकी काफी खोजबीन भी की। शनिवार को भूपेंद्र का शव गांव के ही नाले में मिला।

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा या हत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, मृतक के घर पर लोगों को तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बरेली: सीमेंट व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, दस बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed