फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly news Police disclosed robbery at house of cement trader

बरेली: सीमेंट व्यापारी के घर हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, दस बदमाश गिरफ्तार

Sat, 04 Dec 2021 01:29 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 01:29 PM IST
सार

बरौर गांव में सीमेंट-सरिया के कारोबारी जलीस अहमद के घर में डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें 15 लाख रुपये कैश, पांच लाख के जेवर और एक कार लूट ले गए थे।

विज्ञापन
Bareilly news Police disclosed robbery at house of cement trader
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में छह सितंबर को हुई डकैती की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दस बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में बंद कर लूटपाट की थी

सीमेंट-सरिया के अलावा जलीस का आरा मशीन, गुड़ और प्रापर्टी डीलिंग का भी कारोबार है। बहगुल नदी के पुल के पास अपने खेत में बने दो-मंजिले मकान के ऊपरी हिस्से में उनका परिवार रहता है। नीचे सरिया-सीमेंट का गोदाम है। जलीस के मुताबिक छह सितंबर की रात करीब 12.30 बजे 12 नकाबपोश बदमाश पीछे की दीवार पर चढ़कर घर में घुस आए। घर में सो रहे जलीस, उनकी पत्नी मुन्नी, बेटे जावेद, जुबैद, छोटू और जावेद की पत्नी निशा व बहन हिना को जगाकर पुरुषों और महिलाओं को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। बदमाशों ने इसके बाद दो घंटे लूटपाट की और जाते समय जलीस की कार भी ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed