फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly book Santro car robbed in making Aliganj

बरेली से बुक कराकर अलीगंज में लूटी सेंट्रो कार

Mon, 29 Feb 2016 02:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 29 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Bareilly book Santro car robbed in making Aliganj
रविवार को बरेली से रामनगर के जैन मंदिर को बुक कराई गई सेंट्रो कार शाम ढले अलीगंज थाना क्षेत्र में गैनी के पास लूट ली गई। विरोध करने पर लुटेरों ने चाकू से हमला किया जिससे ड्राइवर की अंगुलियां लहूलुहान हो गईं। देर रात कांबिंग के बाद अलीगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नवाबगंज के रत्नानंदपुर गांव निवासी हेमप्रकाश गंगवार की अपनी सेंट्रो कार है जिसे वह बुकिंग पर चलाते हैं। रविवार दोपहर दो बजे वह अय्यूब खां चौराहे पर कार लेकर खड़े थे। तभी तीन लोग उनके पास पहुंचे। इनमें एक लंबा, दूसरा ठिगना और तीसरा औसत कद का था। इन लोगों ने रामनगर के जैन मंदिर जाने के लिए उनकी कार बुक की। तुरंत ही यह लोग चल दिए। करीब सवा तीन बजे जैन मंदिर पहुंच गए। वहां इन लोगों ने हेमप्रकाश से 15 मिनट में वापस आने को कहा और करीब डेढ़ घंटा बाद लौटे। फिर अलीगंज के रास्ते बरेली वापस चलने को कहा। बकौली हेमप्रकाश शाम ढले गैनी रोड पर पेट्रोल पंप के पास से गुजरते वक्त इन लोगों ने उन्हें कब्जे में ले लिया। इनसे गाड़ी छीनने की कोशिश की। इन्होंने विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया। इससे उनकी अंगुलियां लहूलुहान हो गईं। फिर इन्हें हटाकर एक लुटेरे ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। गैसी चौकी से पचास मीटर पहले शोर मचाते हुए हेमप्रकाश ने हाथपैर फेंके तो कार के एक गेट का शीशा टूट गया। इससे लुटेरों का ध्यान हटा तो गेट को पैर से खोलकर हेमप्रकाश कार से कूद गए। लुटेरे कार लेकर तेजी से इसी दिशा में निकल गए।
विज्ञापन

हेमप्रकाश ने किसी तरह अलीगंज पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। एसओ राजेश यादव तत्काल मौके पर पहुंच गए। सीओ आंवला केपी सिंह भी आ गए। पुलिस ने हेमप्रकाश के साथ काफी दूर तक लुटेरों की तलाश की पर वह हाथ न आए। हेमप्रकाश की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देर रात सीओ हेमप्रकाश से पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed