{"_id":"58a9e4b44f1c1bab19d86a73","slug":"bahedi-commotion-on-the-woman-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में महिला की मौत पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी में महिला की मौत पर हंगामा
बरेली।
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पति
- फोटो : Bahedi commotion on the woman's death
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालू वाली गौंटिया में महिला की मौत पर घर वालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने पति पर दहेज में बीस हजार रुपये मांगने और दूसरी महिला से अवैध संबंध बनाने के विरोध में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। हालांकि पति इसे हादसा बता रहा है। फरीदपुर टाउन एरिया के गांव लालू वाली गौंटिया के रहने वाले वेद प्रकाश की शादी 1998 में जमुना देवी से हुई थी। उसके तीन बच्चे शिशुपाल, गंगाराम और अंजू हैं। चारा मशीन में उलझ जाने से 2008 में जमुना की मौत हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों ने 2012 में वेद प्रकाश की शादी जहानाबाद अड्रायन गांव की गोदावरी से करा दी। दो दिन पहले गोदावरी की भाभी की बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए दोनों साइकिल से गांव गए थे। शनिवार को दोनों लौट रहे थे। मोनी के पुल के पास पहुंचने पर अचानक वेद प्रकाश बचाने के लिए शोर मचाने लगा। आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी पुल से गिर गई है। लोगों ने पुलिस को बुला लिया। शव निकाला गया तो दाएं पैर में चोट के निशान थे। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। रविवार को थाने पहुंचकर गोदावरी के भाई खुशाली राम ने वेद की कहानी को मनगढ़ंत बताकर हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वेद प्रकाश अक्सर 20 हजार रुपये और अन्य सामान की डिमांड करता था। उनका यह भी आरोप था कि वेद प्रकाश का गांव की एक विधवा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विधवा के पास दस बीघा जमीन है। इसी लालच में वह उससे शादी करना चाहता था। गोदावरी को यह मंजूर नहीं था। इसी को लेकर अक्सर दोनों में तकरार होती थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वेद से कई चरणों में पूछताछ की मगर वह हर बार अपनी कहानी को ही दोहराता रहा।
सीओ बहेडी कुलदीप सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से भी इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
सीओ बहेडी कुलदीप सिंह ने कहा रिपोर्ट दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अपने स्तर से भी इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन