फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bags thrown from the train, robbing student

बैग लूटकर छात्रा को ट्रेन से फेंका

Fri, 02 Sep 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 02 Sep 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
रेल सफर के लिए भोजीपुरा का इलाका खतरनाक होता जा रहा है। इंजीनियर जागृति शर्मा को लूटकर ट्रेन से फेंकने की घटना को लोग भुला भी नहीं पाए कि लुटेरों ने एक बार फिर दहला दिया। कन्या महाविद्यालय भूड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का बैग लूटकर उसे ट्रेन से फेंक दिया। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी तरह ट्रेन से फेंकी गई जागृति अब तक स्वस्थ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय कमलेश और उसकी चचेरी बहन चंद्र प्रभा शहर के कन्या महाविद्यालय भूड़ में पढ़ती हैं। कमलेश बीए प्रथम और चंद्रप्रभा बीए फाइनल इयर की छात्रा हैं। चंद्रप्रभा ने बताया कि बृहस्पतिवार वे छात्रवृत्ति का ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए कॉलेज जा रही थीं। दोनों बहनें सुबह करीब सवा नौ बजे पर ट्रेन नंबर 55348 लालकुआं -बरेली सिटी में अटामांडा स्टेशन से महिला कोच में बैठीं। महिला कोच में जबरदस्त भीड़ थी। चंद्रप्रभा गैलरी में कुछ अंदर और कमलेश गेट की तरफ खड़ी थी। चंद्रप्रभा के मुताबिक ट्रेन भोजीपुरा स्टेशन से छूटने के बाद अभयपुर गांव के पास पहुंची होगी। तभी उसे गैलरी में खड़ी अन्य लड़कियों ने कमलेश को ट्रेन से नीचे धक्का देने के बारे में बताया। शोर मचा तो किसी ने चेन पुलिंग कर दी, लेकिन तब तक ट्रेन दोहना स्टेशन पहुंच चुकी थी। वहां ट्रेन से उतरने के बाद चंद्रप्रभा बहन की तलाश में रेलवे ट्रैक किनारे पैदल भोजीपुरा स्टेशन तक गई। इस बीच फोन करके परिवार वालों को सूचना दे दी।  
विज्ञापन

उधर, ट्रेन से गिरने पर कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कीमैन ने फोन करके 108 एंबुलेंस को बुलाया, जिसमें कमलेश को भोजीपुरा पीएचसी ले जाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां कमलेश की हालत नाजुक है। उसके शरीर में कई स्थानों पर गंभीर चोटें लगी हैं। इस बीच कमलेश के परिवार वाले भी भोजीपुरा स्टेशन पहुंच गए। वहां स्टेशन मास्टर के बताने पर चंद्रप्रभा और परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने देखा तो कमलेश का पर्स, मोबाइल और कागजात गायब थे, जिससे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। कमलेश कैसे गिरी और उसके साथ लूटपाट हुई या नहीं यह उसके होश अपने पर पता चल सकेगा। इस घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी में खलबली मच गई। सीओ जीआरपी जितेंद्र सिंह, सिटी स्टेशन थाना प्रभारी रोहनलाल और भोजीपुरा चौकी प्रभारी भरत सिंह ने जिला अस्पताल जाकर छात्रा का हालचाल जाना और चंद्रप्रभा से पूछताछ की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

चचेरी बहन चंद्रप्रभा की ओर से कमलेश के पैर फिसलने से गिरने की तहरीर दी गई है। तलाश करने पर कमलेश का पर्स, मोबाइल और कागजात मिल गए, जिन्हें परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया - रोहनलाल, जीआरपी थाना प्रभारी सिटी स्टेशन

कमलेश की हालत बेहद नाजुक
जिला अस्पताल में कमलेश की हालत बेहद नाजुक है। वहां के डॉक्टर लखनऊ में न्यूरो चिकित्सक को दिखाने को कह चुके हैं। मगर कमलेश के पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर है। कमलेश के चाचा कुंवरसेन ने बताया कि उन्होंने मदद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed