फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Babu's wife's lover in the irrigation department

सिंचाई विभाग के बाबू की पत्नी का प्रेमी अंदर

Mon, 12 Sep 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 12 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के बाबू की पत्नी का प्रेमी कुलदीप कुमार उर्फ बिटट्ू दोस्त के साथ अंदर हो गया। बिटटू का कहना था कि बाबू की पत्नी ने उसे कोर्ट मैरिज के लिए बुलाया था। बाबू और उसके परिवार वालों ने दो दिन बंधक बनाकर उनकी पिटाई की। पुलिस ने बिटटू और उसके दोस्त के अलावा बाबू को भी थाने बुला लिया। मामले की छानबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन

जिला औरैया के थाना बिधूना के किदरापुर गांव का बिटटू नोएडा के कॉल सेंटर में नौकरी करता है। बिटटू के मुताबिक उसके गांव की लड़की की शादी बारादरी इलाके में रहने वाले सिंचाई विभाग के बाबू के साथ हुई है। बाबू की उम्र दोगुनी होने के कारण पति पत्नी में बनती नहीं। इसी के चलते वह बिट्टूु के संपर्क में आई और पिछले तीन साल से उनमें लगातार फोन से बात होती रहती थीं। बाबू को यह कतई पसंद नहीं था। दो दिन पूर्व ही लड़की ने लड़के को कोर्ट मैरिज के लिए बुलाया। बताए स्थान पर लड़का अपने दोस्त नीरज के साथ पहुंचा। लड़की उसको अपने घर ले आई। घर पर कुछ देर बैठने के बाद उसका पति भी आ गया। कुछ ही देर में पति ने अपने परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि बंधक बनाकर दो दिन तक लड़कों की पिटाई की। वहीं  लड़की के परिवार वालों को औरैया से बुलाया। घर वालों द्वारा पीटने पर लड़की ने कोर्ट मैरिज करने से इनकार कर दिया। इसके बाबू उसे और उसके दोस्त को थाने ले आए। पुलिस ने सिंचाई विभाग के बाबू को भी बैठा लिया। चौकी इंचार्ज जगतपुर उरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तीनों में मारपीट हुई है। सिंचाई विभाग के बाबू और औरैया के दोनों लड़कों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed