फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ATM code flown by asking the student's account 86 thousand

एटीएम कोड पूछ छात्रा के खाते से उड़ाए 86 हजार 

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
ATM code flown by asking the student's account 86 thousand
ATM code flown by asking the student's account 86 thousand - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बीच साइबर अपराधियों ने लोगों के खातों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब से एक भाई ने अपने बहन के खाते में पैसे डाले और साइबर अपराधियों ने फोन के जरिये एटीएम का कोड पूछकर खाते से 86 हजार से ज्यादा रुपये साफ उड़ा लिए। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर अज्ञात ठगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र की रहने वाली कलाम फातमा का भाई मुशर्रफ सऊदी अरब में नौकरी करता है और अक्सर बहन के खाते में पैसे डालता है। फातमा साहू राम स्वरूप महिला डिग्री कॉलेज में बीए फाइनल इयर की छात्रा है। पिछले दिनों किसी अज्ञात ने फातमा को फोन किया और झांसा देकर एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। उसके बाद चौदह बार में 86284 रुपये उसके खाते से निकाले गए। बैंक जाने पर खाते से पैसा निकालने की जानकारी मिली। बैंक से जानकारी मिली की चौदह बार में यह पैसे निकाले गए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed