फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrested student porn photographer.When

छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचने वाला गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Arrested student porn photographer.When
कुलदीपक
छात्रा की अश्लील तस्वीरें खींचकर व्हाट्सएप पर वॉयरल करने वाला मुख्य आरोपी कुलदीपक उर्फ सोनू को पुलिस ने महानगर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं बाहर जाने की योजना बना रहा था। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस की टीम दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी से छात्रा की तस्वीरें वॉयरल करने से लेकर सुसाइड के बारे में पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के गांव में शुक्रवार को आपत्तिजनक तस्वीरें व्हाट्एप पर वॉयरल होने और ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्रा के पिता का आरोप था कि नौ जुलाई को पड़ोस के लड़के ने उनकी बेटी को नशीली आइसक्रीम खिलाकर बेहोशी की हालत में अश्लील तस्वीरें खींच लीं। बाद में वह उसे गलत राह पर चलने के लिए ब्लैक मेल करने लगा। मुख्य आरोपी कुलदीपक शर्मा उर्फ सोनू ने सबसे पहले ये तस्वीरें अपने रिश्तेदार बदायूं के प्रसिद्धपुर निवासी शेखर मिश्रा को भेजी थीं। बाद में शेखर ने यही तस्वीरें अपने मामा मुड़िया अहमद नगर के उमाकांत मिश्रा को भेजीं। उमाकांत ने अपने दोस्त देवेश पटेल और वहीं के कैलाश पटेल को भेज दीं। इज्जतनगर थाना प्रभारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम पुलिस को कुलदीपक उर्फ सोनू के महानगर के सामने होने की सूचना मुखबिर से मिली। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक अभियुक्त से छात्रा की अश्लील तस्वीरें डालने समेत सोसाइड मामले में गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। अश्लील तस्वीरें डालने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed