{"_id":"6e8d99ea9a5f445d59b29c5e8007d312","slug":"another-shark-was-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा दरिंदा भी पकड़ा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरा दरिंदा भी पकड़ा गया
बरेली
Updated Tue, 02 Feb 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/नवाबगंज। दस साल की छात्रा से गैंगरेप कर हत्या करने वाले दूसरे दरिंदे उमाकांत गंगवार को भी पुलिस नेे पकड़कर उसकी निशानदेही पर शॉल बरामद कर ली है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उधर, पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए पहले दरिंदे मुरारीलाल गंगवार को सलाखों के पीछे भिजवा दिया।
छात्रा के गांव के ही दरिंदे ने उसे हवस का शिकार बनाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने छात्रा के साथ दरिंदगी करने के आरोप मुरारी गंगवार को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया। पुलिस की टीमें दूसरे दरिंदे की तलाश में लगी थीं। नवाबगंज में ही एक रिश्तेदार के घर से पुलिस ने मुरारी लाल के दोस्त उमाकांत निवासी ग्राम पंडरा को बरखन तिराहा से गिरफ्तार करने का दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि उमाकांत को मंगलवार को कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया जाएगा। पुलिस का दावा है कि उमाकांत ने भी मुरारी की बात का समर्थन किया है।
पुलिस की यह बात हजम नहीं हुई
छात्रा से दरिंदगी करने वाले मुरारी के पकड़े जाते ही एसएसपी ने खुद पत्रकारों से बात करके गैंगरेप की पूरी कहानी सुना दी थी। मंगलवार को पुलिस ने उमाकांत को गिरफ्तार करने के बाद उसे मीडिया से दूर रखा। पुलिस की यह बात किसी को हजम नहीं हुई। उमाकांत से बात करने के बाद दरिंदगी की पूरी कहानी स्पष्ट होने की उम्मीद थी। पुलिस के आरोपी से बात न कराने से कहानी साफ नहीं हो पाई। गैंगरेप की कहानी के मुताबिक मुरारी ने उमाकांत पर कई आरोप लगाए थे। उससे बात होने के बाद ही सच्चाई का पता लग सकता था।
विज्ञापन
लोहिया ग्राम में चयनित होगा छात्रा का गांव
नवाबगंज। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भगवत सरन गंगवार ने गैंगरेप के बाद छात्रा की हत्या किए जाने की घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करेगी। विधायक श्री गंगवार ने पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देते हुए गांव को लोहिया ग्राम घोषित कराए जाने की भी घोषणा की, इस बारे में श्री गंगवार ने सीडीओ से फोन पर वार्ता भी की। लोहिया ग्राम घोषित होने के बाद पीड़ित को लोहिया आवास दिलाया जाएगा। ग्राम पहुंचे श्री गंगवार के साथ पार्टी के विधान सभाध्यक्ष अनिल गंगवार, ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी विनोद दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद गंगवार डब्लू, शेर सिंह एडवोकेट, विजय गंगवार ,गोपाल गुप्ता, हरीश गंगवार व वीरपाल गंगवार आदि शामिल थे।