{"_id":"57cf1e014f1c1be906317f64","slug":"anita-nargis-became-the-home-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरगिस से अनीता बनी, गई अपने पति के घर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरगिस से अनीता बनी, गई अपने पति के घर
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाफिजगंज के ग्राम पेमपुर की नरगिस से अनीता आर्य बनी युवती न्यायालय में बयान देकर अपने पति के घर चली गई। गांव का जितेन्द्र गंगवार पर आरोप था कि वह गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती नरगिस का अपहरण करके ले गया। जितेन्द्र गंगवार व युवती उच्च न्यायालय में पेश हुए उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं और नरगिस ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम अनीता आर्य रख लिया है तथा अपनी सुरक्षा की गुहार की। उच्च न्यायालय से आदेश लेकर दोनों अधिवक्ता अमित प्रताप सिंह चौहान के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुम लता राठौर के न्यायालय में पेश होकर सुरक्षा दिलाये जाने की प्रार्थना की।
सीजेएम ने शैक्षिक प्रपत्रों की जांच करायी व प्रधानाचार्य के बयान दर्ज किये। अनीता आर्य ने अपने बयान में अपने माता पिता पर हत्या करने की आशंका का आरोप लगाया तथा अपने पति जितेन्द्र गंगवार के घर जाने की इच्छा जतायी। जितेन्द्र गंगवार के पिता जगदीश प्रसाद ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर अनीता को अपनी पुत्र वधू बताते हुए उसे अपने साथ भेजे जाने की मांग की। युवती की इच्छा पर उसे जितेन्द्र के घर भेज दिया गया।