फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal smugglers barrier broken, the police jeep tried to blow

पशु तस्करों ने बैरियर तोड़ा, पुलिस जीप उड़ाने की कोशिश

Mon, 03 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Animal smugglers barrier broken, the police jeep tried to blow
ट्रक में भरे बैल और गाय
बड़ा बाईपास पर शनिवार रात पशु तस्करों ने चौकी के सामने लगा पुलिस का बैरियर तोड़ दिया। पुलिस जीप को उड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने फिर भी पीछा नहीं छोड़ा तो पशुओं भरा ट्रक छोड़कर तस्कर फरार हो गए। ट्रक में 41 बैल भरे थे जिनमें छह मृत पाए गए। शनिवार रात करीब चार बजे इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा टीम के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें फरीदपुर की ओर से आया एक ट्रक संदिग्ध लगा। उन्होंने वायरलेस पर सूचना देकर अहलादपुर चौकी का बैरियर बंद करा दिया। पुलिस को पीछे आते देख ट्रक चालक ने टक्कर मारकर अहलादपुर चौकी के सामने लगा बैरियर तोड़ दिया। यह देख चौकी इंचार्ज ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ाकर ट्रक को ओवरटेक किया। तभी ट्रक चालक ने पुलिस जीप में टक्कर मारने की कोशिश की, जिससे चौकी इंचार्ज को अपनी गाड़ी में ब्रेक लगाने पड़े। फिर कुछ दूर भागने के बाद चालक ने ट्रक रोक दिया और साथी समेत कूदकर भाग गया। अंधेरे की वजह से उन्हें पुलिस तलाश नहीं पाई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि ट्रक में 41 पशु ठूंसकर भरे गए थे। दम घुटने से छह पशुओं की ट्रक के अंदर ही मौत हो गई। बरामद पशुओं को पीलीभीत स्थित गोशाला भिजवा दिया गया। पशु तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाइयों के बाद भी उनका दुस्साहस कम नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन

वाहन छोड़कर हर बार कैसे भाग जाते हैं तस्कर
पुलिस और पशु तस्करों का गठजोड़ या कुछ और। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन अधिकांश मामलों में पशु पकड़ लिए जाते हैं और तस्कर पुलिस के सामने से भाग जाते हैं। यही नहीं तफ्तीश के दौरान भी पुलिस तस्करों को नहीं पकड़ पाती है।
विज्ञापन

27 सितंबर को बड़ा बाईपास पर गोपालपुर नगरिया गांव के पास बिथरी चैनपुर पुलिस ने जायलो कार में छह पशु बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार तस्कर मौके से भाग गए।16 अगस्त को बड़ा बाईपास पर ही कचौली गांव के पास सेंट्रो कार में दो बैल और दो बछड़े पकड़े गए थे। यहां भी पुलिस के सामने तस्कर भाग गए। छह अगस्त को बड़ा बाईपास पास पर नवदिया झादा गांव के पास पशु तस्कर पिकअप छोड़कर भाग गए थे। पिकअप में छह गाय बरामद हुई थीं। पशु तस्कर 29 जुलाई को पीलीभीत रोड पर रिठौरा चौकी का बैरियर तोड़कर भाग गए थे। तस्करों ने छोड़े ट्रक में 29 पशु बरामद हुए, जिनमें दस मर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मामले केवल उदाहरण मात्र हैं। कैंट थाने की नकटिया चौकी, बिथरी चैनपुर थाना व टीपी नगर चौकी, इज्जतनगर की अहलादपुर चौकी समेत समूचे जिले में पुलिस के सामने पशु तस्करों के भागने के मामले सामने आए हैं। तस्कर गाड़ी छोड़कर पैदल भागते हैं तो पुलिस उनका पीछा क्यों नहीं करती? जबकि पुलिस असलाह से लैस होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed