{"_id":"58064dd74f1c1b562c703a5d","slug":"and-detained-in-an-organically-bahedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी में बवाल करने वाला एक और धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहेड़ी में बवाल करने वाला एक और धरा गया
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सलीम।
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजिए के दिन बवाल करने वाले आरोपियों की धरपकड़ शुरू हो गई है। पुलिस मंगलवार को एक और आरोपी बिहारीपुर गांव के सलीम अहमद को उत्तराखंड के किच्छा से पकड़ लाई। अब तक चार आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की डर से कई नामजद उत्तराखंड और पीलभीत में छिप गए हैं।
पकड़े गए सलीम अहमद के खिलाफ 7 क्रिमनल ला एक्ट के अलावा बलवा कराना, धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बवाल वाली रात वह सीकरी गांव से सीधे लोधीपुर चौराहे पर आ गया था। वहां से अफसरों और भीड़ के बीच चल रही वार्ता में खलल डाल रहा था। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया। एएसपी डॉ. सतीश कुमार ने बवालियों को पकड़ने के अभियान में तेजी लाने के लिए मंगलवार को पुलिस टीम की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बवालियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। एक सप्ताह के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाए।
बवाल के दौरान बडे़ भगोने में बिरयानी बंटवाने वाला भी अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कोतवाल अजय कुमार श्रोतिया का कहना है कि पुलिस उसे ट्रेस कर चुकी है। बस कार्रवाई के लिए सबूत तलाशे जा रहे हैं।