फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After the mid-day meal is coming from pure milk

आखिर कहां से आ रहा है मिड डे मील का शुद्ध दूध

Sat, 07 May 2016 01:43 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 07 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
 जिले के प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलाें में जितने बच्चाें को दूध पिलाया जा रहा है उतने दूध की सप्लाई तो शहर में भी नहीं है। मथुरा में मिड डे मील का दूध पीने के बाद परिषदीय विद्यालयाें के शिक्षक डरे हुए हैं। गर्मी में दूध कैसा होगा इसको लेकर शिक्षक भी विरोध जताने के अंदाज में दिख रहे हैं। इस मामले पर वे बीएसए से वार्ता करेंगे। 
विज्ञापन

तीन लाख 35 हजार बच्चे परिषदीय विद्यालयाें में पढ़ते हैं। प्राथमिक विद्यालय के एक बच्चे को 150 और जूनियर हाईस्कूल के छात्रों को 200 मिली दूध दिया जाना है। शहर में मिड डे मील बांट रहे राष्ट्रीय निर्मल उत्थान संस्थान के सुरेश कुमार कहते हैं कि पहले वे पराग से दूध लेते थे, लेकिन मुरादाबाद से सप्लाई हुई तो शहर के ग्वालों से ही दूध लेते हैं। इसकी जांच भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन से करा चुके  हैं। हालांकि हर बार यह जांच नहीं हो पाती। दूध उबालकर उसमें चीनी मिलाते हैं और खुद पीते हैं। इसके  बाद रवानगी होती है। 
विज्ञापन

... आखिर कहां से आ रहा यह शुद्ध दूध 
जानकारी के मुताबिक जिले में एक लाख आठ हजार लीटर दूध की डिमांड हैं। इसके सापेक्ष केवल 90 हजार लीटर दूध की आपूर्ति हो रही है। इसमें 20 हजार लीटर सड़क के माध्यम से आता है और 20 हजार लीटर पैकेट कंपनी का दूध है। 403 डेयरी कुल 50 लीटर दूध की जरूरत पूरा करती हैं। ऐसे में तीन लाख 35 हजार बच्चों को छह करोड़ 70 लाख मिली लीटर यानी 67 हजार लीटर दूध चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिलावटी दूध से बच पाना चुनौती
विभाग बच्चों को मिलावटी दूध से कितना बचा पाता है यह उसके लिए चुनौती होगी। इस समय पैकेट का दूध 48 रुपये लीटर और डेयरी का दूध 45 से 50 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह से 200 मिली दूध की कीमत करीब 10 रुपये होगी। अलग से बजट है नहीं। इस समय मिलावटी दूध का बाजार करीब 30 हजार लीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed