फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Advocate nephew arrested, accused of fraud

भतीजे से धोखाधड़ी का आरोपी अधिवक्ता गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 21 Oct 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Advocate nephew arrested, accused of fraud
आरोपी कमल मोहन न‌िगम - फोटो : बरेली, अमर उजाला
करोड़ों की संपत्ति को लेकर भतीजे से धोखाधड़ी करने के आरोपी अधिवक्ता कमल मोहन निगम को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। उनकी जमानत खारिज कर दी गई। बाद में जनपद न्यायाधीश राजाराम सरोज ने अंतरिम जमानत देकर रिहा कर दिया।    
विज्ञापन

रामपुर गार्डन निवासी अधिवक्ता कमल मोहन निगम और उनके बेटे अंकुर निगम के खिलाफ उनके भतीजे अंबर निगम ने सात अप्रैल, 2015 को शहर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता की धारा 448, 420, 467, 468, 427, 406 व 506 के तहत मामला दर्ज कराया था। डीएम के आदेश पर यह मामला दर्ज हुआ था। अधिवक्ता अंबर के ताऊ हैं, मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। अंबर ने आरोप लगाया था कि ताऊ उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पना चाहते हैं। उसके माता-पिता के लाखों रुपये उनके कब्जे में हैं। बालिग होने पर वह उसे संपत्ति देने के बजाए फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों के आदेश पर कोतवाली पुलिस अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लाई और चालान कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया। अधिवक्ता की तरफ से दाखिल जमानत प्रार्थनापत्र को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुसुम लता राठौर ने सुनकर मामले को गंभीर बताते हुए खारिज कर दिया। खारिजा आदेश के साथ अधिवक्ता वीपी ध्यानी ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजाराम सरोज के समक्ष जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई तक के लिए अधिवक्ता को अंतरिम जमानत पर रिहा करने की प्रार्थना की। जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिवक्ता को 25000 रुपये की दो जमानती व इतनी ही राशि का व्यक्तिगत बंधनामा देने पर रिहा करने के साथ ही जमानत प्रार्थनापत्र पर सुनवाई के लिए 25 अक्तूबर की तिथि तय की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed