{"_id":"5c8c0fe3bdec2213f22d1cb5","slug":"91552682979-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय विभाग कर्मी ने पेट्रोलियम कंपनी पर लिखाई ठगी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्याय विभाग कर्मी ने पेट्रोलियम कंपनी पर लिखाई ठगी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के खिलाफ लाखों रुपये की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। न्याय विभाग में तैनात एक कर्मचारी की ओर से दर्ज कराई गई इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उससे लाखों रुपये जमा करा लिए गए और कंपनी अब उन्हें कोई जवाब तक नहीं दे रही है।
राजेंद्र नगर में रहने वाले राम सेवक सिंह के मुताबिक उन्होंने फरवरी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पेट्रोल पंप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उनके पास कंपनी की तरफ से आलोक कुमार शाह ने फोन करके उन्हें उनका आवेदन स्वीकार कर लिए जाने की जानकारी देते हुए रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 24 हजार रुपये कंपनी के मुंबई हेड ऑफिस के खाते में जमा करने को कहा। यह रकम जमा करने के बाद उनसे लाइसेंस फीस के तौर पर उसी खाते में करीब 76 हजार रुपये और जमा कराए गए। इसके बाद डीजल पंप के लाइसेंस और सिक्योरिटी के नाम पर कई बार में करीब 5,52,000 रुपये उन्होंने कंपनी के खाते में जमा किए। रामसेवक सिंह का आरोप है कि कंपनी ने इसके बाद उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि न्याय विभाग के पेशकार की ओर से उन्हें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी और उसके एक कर्मचारी पर ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र दिया गया था। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।