फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   अलीगढ़ पैसेंजर में लूट के मामले में चार हिरासत में

अलीगढ़ पैसेंजर में लूट के मामले में चार हिरासत में

Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ पैसेंजर में लूट के मामले में चार हिरासत में
अलीगढ़ पैसेंजर के महिला कोच में हुई लूट की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज कर मामले को दबाए बैठी जीआरपी अब मुश्किल में फंस गई है। अपनी करतूत का खुलासा होने के बाद मंगलवार को जीआरपी ने चार युवकों को हिरासत में लिया लेकिन काफी पूछताछ के बाद भी घटना का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

अलीगढ़ पैसेंजर में 23 अक्तूबर को लूटपाट की घटना हुई थी। पहले तो इस घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज करके जीआरपी खामोश बैठी रही। अपने अधिकारियों को भी सही जानकारी नहीं दी, लेकिन जब सोमवार को किच्छा के बलवीर सिंह और उनकी पत्नी नीलम ने थाने पहुंचकर अपने जेवरों की बरामदगी के संबंध में पूछताछ की तो लूटपाट का मामला सार्वजनिक हो गया। इसके बाद मंगलवार को जीआरपी ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि उनसे कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने इसके बाद रामगंगा और आसपास के स्टेशनों पर मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया है। एसओ जीआरपी अनूप शर्मा का कहना है कि जल्द ही ट्रेन में लूटपाट के आरोपी पकड़े जाएंगे। बता दें कि 23 अक्तूबर को किच्छा (उत्तराखंड) के बलवीर पत्नी नीलम के साथ अलीगढ़ पैसेंजर से बरेली आ रहे थे। रात एक बजे रामगंगा स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो तीन लुटेरे महिला कोच में घुस गए और तमंचा दिखाकर महिलाओं से लूटपाट की। ट्रेन जंक्शन पहुंची तो बलवीर और भोजीपुरा की शन्नो थाने पहुंची तो पुलिस ने घटना को चोरी में दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed