फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Baradari police put juveniles in police custosy

बारादरी पुलिस नहीं मानती ज्यूविनाइल एक्ट किशोरवय हत्यारोपियों को हवालात में डाला

Tue, 12 Jun 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 12 Jun 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Baradari police put juveniles in police custosy
juveniles
गुलजार की हत्या के बाद दो किशोर हत्यारोपियों को कटीकुईयां मोहल्ले में उनके घर से पकड़ने के बाद बारादरी थाने की हवालात में डाल दिया गया। ज्यूविनाइल एक्ट के उल्लंघन का यह मामला आईजी ध्रुवकांत ठाकुर तक पहुंचा तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किशोर अपराध के मामलों में बाल मित्र थाने बनाए गए हैं। ज्यूविनाइल एक्ट के मुताबिक, बच्चों की मनोदशा पर बुरा प्रभाव न पड़े, इसलिए पुलिस उनसे बावर्दी पूछताछ नहीं कर सकती है। बच्चों को घर जैसा माहौल देने के लिए एसएसपी कार्यालय में किशोर थाना अलग से बनाया गया है, लेकिन बारादरी थाना प्रभारी ने सुनील पचौरी ने इन नियमों को ताक पर रख दिया। वे दबिश देकर दोनों हत्यारोपी किशोरों को पकड़कर थाने ले आए और फिर पूछताछ करने के बाद उन्हें हवालात में डाल दिया। सोमवार दोपहर तक दोनों हवालात में रहे, इसके बाद उन्हें किशोर न्यायालय में पेश किरया गया। जहां से दोनों को किशोर सदन भेज दिया गया।
विज्ञापन


एडीजी ने सीओ तृतीय को सौंपी जांच
नाबालिगों को हवालात में डालने के प्रकरण को एडीजी प्रेमप्रकाश ने गंभीरता से लेकर देर रात सीओ तृतीय को इसकी जांच सौंप दी। उन्हें तीन दिन में जांच आख्या देने को कहा गया है। इस मामले में बारादरी थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बारादरी थाना प्रभारी की घोर लापरवाही है। मैंने पूरे मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। किशोरों को हवालात में नहीं रखा जा सकता है। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed