{"_id":"5cdf1527bdec220715068795","slug":"81558123815-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में धमाके के मामले में तहरीर देने नहीं आ रहा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में धमाके के मामले में तहरीर देने नहीं आ रहा परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज (बरेली)। स्थानीय वीएन इंड्रस्टी में धमाके के मामले में कल तक प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाकर सवालों की बौछार करने वाले परिजन अब शांत हैं। तीसरे दिन भी थाने में कोई तहरीर देने नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि प्रबंधन ने इन्हें शिकायत न करने के लिए राजी कर लिया है।
बुधवार देर शाम फैक्टरी में गैस रिफिलिंग के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से वहां काम कर रहे कर्मचारी शाहजहांपुर निवासी शैलेंद्र्र पांडेय की मौत हो गई थी। इस दौरान फैक्टरी परिसर की अच्छी तरह सफाई की जा चुकी है। अगर अब जांच होती भी है तो कोई साक्ष्य मिलने की गुंजाइश कम है। सूत्र बता रहे हैं कि मुआवजे की राशि को लेकर भी रस्साकशी चल रही है। परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज दानवीर सिंह का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई करेगी। ब्यूरो