फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पुलिस को अब जाम लगाने वालों की तलाश, कैमरे से चिन्हित किए जाएंगे

पुलिस को अब जाम लगाने वालों की तलाश, कैमरे से चिन्हित किए जाएंगे

Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को अब जाम लगाने वालों की तलाश, कैमरे से चिन्हित किए जाएंगे
बरेली। पीरबहोड़ा में युवक की मौत के बाद जाम लगाने वालों पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए घरों में दबिश दी है, हालांकि कोई भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है। इस मामले में पुलिस ने 11 नामजद, 50 अज्ञात महिलाएं और 130 अज्ञात पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट की गई है।
विज्ञापन

पीरबहोड़ा के जरी कारीगर मुन्ना की मौत के मामले में पुलिस ने जाम लगाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घरों पर दबिश दी है। मंगलवार देर तक पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा। हालांकि मौके पर हुई पुलिस की वीडियो रिकार्डिंग से जाम लगाने वाले चिन्हित किए हैं। देर रात तक कोई आरोपी
विज्ञापन

इस मामले में एसआई प्रमोद कुमार की ओर से इमरान, गुड्डू, मोहम्मद मिया, आलम, सलीम, मोनिस, आरिफ, यूसुफ, वसीम, शाकिर, शीबू, 50 अज्ञात महिलाएं और 130 पुरुषों के लिखाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि पीरबहोड़ा निवासी जरी कारीगर मुन्ना जयपुर से तीन दिन पहले ही घर लौटा था। शनिवार रात 11 बजे घर से निकलने के बाद रात दो बजे वह लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। परिजनों के मुताबिक, इलाज के दौरान उसने बताया कि गांव निवासी मुखबिर नवी रजा, दो वर्दी में व एक सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने उसे स्विफ्ट कार से कुचला है। परिवार के लोगों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस को कथित मुखबिर नवी रजा और तीन अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट कर ली। पहले पुलिस घटना को सामान्य एक्सीडेंट मान रहे थे लेकिन नवी रजा के फरार होने से घटना को लेकर संदेह गहरा गया। एसपी सिटी ने बताया कि नवी रजा की तलाश में टीमें लगी हैं। एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि जाम लगाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed