{"_id":"5c61d72fbdec2259e364eb97","slug":"81549915951-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा में मन नहीं लगा तो भागकर बरेली पहुंचे दो नाबालिग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसा में मन नहीं लगा तो भागकर बरेली पहुंचे दो नाबालिग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीआरपी ने लखीमपुर से भागकर आए दो बच्चों को पकड़कर हेल्पलाइन के सुुपुर्द किया है। मंगलवार को उन्हें माता-पिता की सुपुर्दगी में किया जाएगा। सोमवार को जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर दो बच्चे संदिग्ध घूमते नजर आए। जीआरपी ने उनसे पूछताछ की तो रोने लगे। बाद में बताया कि परिवारवालों ने दो महीने पहले दोनों को मोहम्मदी दारा महमूदिया मदरसा में पढ़ने भेजा था, लेकिन वहां उनका मन नहीं लगा तो भाग निकले। बताया कि घर वापस जाते तो फिर उन्हें मदरसा भेज दिया जाता इसलिए ट्रेन पकड़कर बरेली आ गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि दानिश और शहीब लखीमपुर के गांव यासीनपुर के रहने वाले हैं। दोनों को हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया है। फोन से उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।