फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   चकबंदी विभाग के अधिकारी की बेटी को अगवा करने की कोशिश

चकबंदी विभाग के अधिकारी की बेटी को अगवा करने की कोशिश

Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
चकबंदी विभाग के अधिकारी की बेटी को अगवा करने की कोशिश
बरेली। पीलीभीत रोड स्थित एक निजी स्कूल से 13 वर्षीय छात्रा को स्कूल से लेने के लिए एक युवक पहुंचा। उसने स्टाफ को रिश्तेदार होने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। सावधानी बरतते हुए स्टाफ ने छात्रा के पिता को फोन पर सूचना दी। मगर उन्होंने ऐसे किसी व्यक्ति को भेजने से इंकार किया। स्टाफ ने युवक से पूछताछ शुरू की तो वह चकमा देकर भाग निकला। अधिकारी की शिकायत पर थाना इज्जनगर में उसके रिश्तेदार व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जनगर थाना क्षेत्र निवासी चकबंदी विभाग के एक अधिकारी की बेटी को उनके एक रिश्तेदार ने ही स्कूल से अगवा करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि बेटी के स्कूल से उन्हें फोन आया था कि उनका कोई रिश्तेदार बच्ची को घर ले जाने के लिए स्कूल आया है। अधिकारी के मना करने पर बच्ची को स्कूल में ही रोका गया। इसी बीच वह युवक भी स्कूल से भाग निकला। अधिकारी स्कूल पहुंचे तो जानकारी मिली की युवक उनका रिश्तेदार था। अधिकारी ने आरोपी युवक, उसके पिता, मां व अन्य परिवार के सदस्यों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि छात्रा पहले से उस युवक को जानती थी। आशंका है कि दोनों का साथ घूमने का प्लान था, लेकिन स्कूल से फोन जाने के बाद प्लान धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed