फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   हाईवे के थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा तलब

हाईवे के थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा तलब

Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा तलब
सीबीगंज में पशु तस्करों द्वारा कुचलकर मारे गए सिपाही की हत्या के मामले में पुलिस ने कंपनी कमांडर के नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी ने हाईवे के सभी थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा मांगा है और पूरे मामले की मॉनीटरिंग वह स्वयं कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीबीगंज थाने के सिपाही संजीव कुमार की हत्या के मामले में रामपुर के तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। मगर, इस खुलासे के दौरान पुलिस और पशु तस्करों के गठजोड़ की बात भी सामने आई। पूरे मामले का ‘रिंग मास्टर’ मीरगंज निवासी होमगार्ड का कंपनी कमांडर मनोज शर्मा निकला। वह अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। गोवंशीय पशुओं से भरी गाड़ी निकलवाने के लिए वह 2500 रुपये वसूलता था। पुलिस से सेटिंग होने के चलते यह काम मनोज आसानी से कर लेता था। अब पुलिस मनोज शर्मा का नेटवर्क खंगाल रही है कि पुलिस में उसके किस-किस से संबंध थे। साथ ही एसएसपी मुनिराज जी. ने हाईवे के थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों का ब्योरा तलब किया है। ब्योरा आने के बाद एसएसपी हाईवे के थानों में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


मनोज को जान बूझकर छोड़ने की चर्चा
होमगार्ड कंपनी कमांडर मनोज शर्मा को तीन दिन हिरासत में रखने के बाद सीबीगंज पुलिस के छोड़ देने की चर्चा है। अब वह फरार है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने उसे जानबूझकर छोड़ दिया क्योंकि अगर मनोज को मीडिया के सामने पेश किया जाता है तो वह पशु तस्करी में लिप्त पुलिसकर्मियों का कच्चा चिट्ठा खोल देता। इससे पुलिस विभाग का बदनामी झेलनी पड़ती। इसके चलते उसे छोड़कर कोर्ट में सरेंडर करने या स्टे लेने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही हत्याकांड के फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हाईवे के थानों में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों को भी ब्योरा तलब किया गया है। सूची बनने के बाद उनमें भी फेरबदल किया जाएगा।
- मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed