{"_id":"5b48e7534f1c1b42748b4644","slug":"81531504467-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर बनाता है साथ रहने का दबाव, छीनना चाहता है बच्चा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर बनाता है साथ रहने का दबाव, छीनना चाहता है बच्चा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
इज्जतनगर की एक महिला ने एसपी सिटी से शिकायत कर ससुर एवं जेठ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद से ही ससुर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा है।
पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह दिसंबर, 2013 में हुआ था। उसके एक बेटा भी है। अप्रैल, 2017 में उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इद्दत का समय भी नहीं बीता और ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला और उसके पति के सारे दस्तावेज, पासपोर्ट आदि अपने पास रख लिए। बटलर प्लाजा स्थित पति की दुकान पर भी कब्जा कर लिया। वह अपने पति के मकान में रहना चाहती हैं लेकिन ससुर उसे अपने साथ रहने का दबाव बनाता है। वक्त-बेवक्त कमरे में आ जाता है। पति की जायदाद के चक्कर में ससुर और जेठ महिला के बेटे को भी छीनना चाहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।