फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   किराएदार महिला से दूसरे किराएदार ने किया दुष्कर्म!

किराएदार महिला से दूसरे किराएदार ने किया दुष्कर्म!

Thu, 16 May 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
किराएदार महिला से दूसरे किराएदार ने किया दुष्कर्म!
सीबीगंज। किराए के मकान में रह रही एक महिला को अकेला देखकर पड़ोस के कमरे में रहने वाले किरायेदार और उसके दोस्त ने मारपीट कर दी। आरोप है कि इनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। थाने पहुंची महिला ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मामला सीबीगंज कस्बे का है। थाने पहुंची महिला ने बताया कि वह एक किराए के मकान में रहती है। उसी मकान में किराए पर फतेहगंज पश्चिमी का सलमान नाम का युवक रहता है। सोमवार को सलमान और उसका भाई इमरान महिला के कमरे में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उसे मारा पीटा। उसने विरोध कर रिपोर्ट लिखाने को कहा तो इमरान ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था। महिला ने बताया कि सलमान उसके साथ पहले भी छेड़छाड़ करता रहा है। महिला का आरोप है कि मकान मालकिन इस घर में लड़के-लड़कियों को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाती हैं। पीड़ित महिला की कुछ रकम भी मकान मालकिन पर बकाया है। घटना के दो दिन तक महिला डर के मारे चुप रही। बुधवार को हिम्मत जुटाकर थाने पहुंची और घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर बलात्कार, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed