फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बेटे का पोस्टमार्टम रुकवाने को अधिकारियों तक पहुंची महिला

बेटे का पोस्टमार्टम रुकवाने को अधिकारियों तक पहुंची महिला

Fri, 10 May 2019 06:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
बेटे का पोस्टमार्टम रुकवाने को अधिकारियों तक पहुंची महिला
बरेली। बारादरी क्षेत्र के मोहल्ला कुसुम नगर निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की सोमवार शाम तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी मां पुष्पा देवी ने उन्हें चौकी चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मां के मुताबिक प्रदीप शराब का आदी था। शराब पीने के कारण ही उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि पुलिस का मानना है कि मृतक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान बुधवार देर रात प्रदीप की मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुष्पा देवी की पोस्टमार्टम न कराने की गुहार को पुलिस वालों ने अनसुना किया तो वह बृहस्पतिवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। यहां उन्होंने अधिकारियों से पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई। इसके बाद अधिकारियों की सहमति से थाना पुलिस ने शव को महिला को सौंपने के आदेश दे दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed