{"_id":"5cc3577bbdec220755416a94","slug":"71556305787-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बाद अफसरों पर भारी न पड़ जाए आईटी सेल पर कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चुनाव बाद अफसरों पर भारी न पड़ जाए आईटी सेल पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मतदान के दिन पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने बड़े तेवर में रामवाटिका से सटे आईटी सेल में छापा मारा था। मगर अब अफसर हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं। मामले को लेकर जहां भाजपा और गठबंधन के नेता सामने आ गए हैं। वहीं, अफसरों को डर है कि यह कार्रवाई चुनाव बाद किसी के ट्रांसफर का सबब न बन जाए।
बता दें कि मंगलवार को जब आईटी सेल के संबंध में शिकायत मिली तो अफसरों के अमले ने भारी फोर्स के साथ छापा मारा था। कुछ नेता मौके पर मिले तो अफसरों ने अपने तेवर दिखा दिए। कुछ ही देर बाद एक फोन आया तो सबके तेवर ठंडे पड़ गए। आनन-फानन में कार्रवाई को निपटाकर सब निकल गए। इसके बाद कार्रवाई का मामला ठंडे बस्ते में चला गया। चर्चा है कि चुनाव बाद सत्ता के कोपभाजन से बचने के लिए स्थानीय अफसर मामले को निपटाने में लगे थे। इसके चलते ही कोई कार्रवाई नहीं हुई। मगर चुनाव आयोग की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि रिपोर्ट में मौके पर हुए हंगामे और विवाद का कोई जिक्र नहीं किया गया है।
मामले को दबाए बैठी रही पुलिस
बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद बारादरी पुलिस मामले को दबाकर बैठ गई। चर्चा है कि यह भी अफसरों के इशारे पर ही किया गया। शुक्रवार को मीडिया में इसकी जानकारी फैल गई तो पुलिस ने रिपोर्ट की बात स्वीकारी। मगर पूरे मामले को बताने से पुलिस बचती रही।
विज्ञापन
बिल्डिंग मालिक की तहरीर पर जांच एसपी सिटी को
कॉल सेंटर बिल्डिंग के मालिक आशू अग्रवाल ने घटना वाले ही दिन करीब 400 अज्ञात के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी थी। आशू का कहना था कि उनकी बिल्डिंग एक कंपनी ने आईटी कार्यालय चलाने के लिए किराए पर ले रखी है। यहां एक पार्टी का आईटी सेल चलने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इसी दौरान उनके घर पहुंचे करीब 400 लोगों ने हंगामा कर घर जला देने की धमकी दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज ने होने पर व्यापारियों ने डीआईजी राजेश पांडेय से शिकायत की तो उन्होंने मामले की जांच एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को सौंपी है।
चुनाव आयोग में शिकायत, हैक की जा रही थीं ईवीएम
आईटी सेल के मामले में राजनीति भी गरमाने लगी है। आशू अग्रवाल की तहरीर के बाद शुक्रवार को मामले में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के निर्वाचन अभिकर्ता अनिल कुमार गंगवार ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। आरोप लगाया है कि मतदान स्थल के निकट सौ मीटर की परिधि में भाजपा नेताओं ने आशू अग्रवाल के घर में आईटी सेंटर खुलवाकर ईवीएम को हैक करने का प्रयास करने लगे। साथ ही मतदान की कतार में लगे लोगों को फोन करके भाजपा को वोट करने की अपील करने लगे। गठबंधन कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस टीम ने कॉल सेंटर को सील किया।
भगवत का आरोप, धमकाए जा रहे थे मतदाता
आईटी सेल को लेकर गठबंधन प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने भाजपा नेताओं के खिलाफ थाना बारादरी में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि मतदान केंद्र की परिधि में स्थित कॉल सेंटर में घुसकर ईवीएम को हैक करने की कोशिश करने लगे। साथ ही, मतदाताओं को फोन करके भाजपा के पक्ष में वोट करने को प्रेरित करने लगे और न देने पर धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंचे गठबंधन कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बारादरी एसएसआई वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अफसरों के निर्देश पर कार्रवाई होगी।