फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   बड़ा भतीजा निकला गुनहगार, दुष्कर्म के बाद की गला दबाकर ताई की हत्या

बड़ा भतीजा निकला गुनहगार, दुष्कर्म के बाद की गला दबाकर ताई की हत्या

Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बड़ा भतीजा निकला गुनहगार, दुष्कर्म के बाद की गला दबाकर ताई की हत्या
नवाबगंज/बरेली। शुक्रवार को हुई महिला की हत्या में बड़ा भतीजा ही गुनहगार निकला। उसने दुष्कर्म के बाद अपनी ताई की हत्या करना कबूला है। पुलिस दूसरे आरोपी पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद रेप की आशंका में स्लाइड बनाई गई है। महिला डॉक्टर की मौजूदगी में पैनल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन

एक गांव की पचास वर्षीय महिला शुक्रवार को चारा काटने जंगल गई थी। वह नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश किया। शनिवार को उसका शव झाड़ियों में मिला। महिला की बेटी के साथ उसके चचेरे भाई ने कुछ समय पहले दुष्कर्म किया था और हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। मृतका के बेटे की ओर से उसके और उसके बड़े भाई के खिलाफ मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया। रविवार को एसपी देहात संसार सिंह व सीओ जगमोहन बुटोला ने थाने में उनसे पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़े भतीजे ने स्वीकार किया कि उसने दुष्कर्म के बाद ताई की हत्या की। छोटे भाई का इसमें कोई कसूर नहीं है। गांव के लोगों ने भी बड़े भतीजे को मुख्य आरोपी माना। गांव वालों का कहना था कि काफी उम्र के बाद भी शादी न होने से उसका चरित्र खराब था। एसपी देहात ने बताया कि छोटे भाई की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। हो सकता है कि शव को ठिकाने लगाने में उसने भाई की मदद की हो। हकीकत जानने के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। दुष्कर्म की धारा भी बढ़ाई जाएगी। इस बीच स्लाइड के सैंपल की जांच का भी पुलिस इंतजार करेगी।
विज्ञापन


परिवार दुष्कर्म की बात कहता रहा, पुलिस ने सिर्फ हत्या दर्ज की
महिला का शव मिलने के बाद उसका परिवार शुरू से ही दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कह रहा था पर नवाबगंज पुलिस ने घटनाक्रम को हल्का दिखाने के उद्देश्य से सिर्फ हत्या और शव छुपाने की मनमाफिक तहरीर लेकर रिपोर्ट लिख ली। अब आरोपी के खुद स्वीकारने के बाद पुलिस बैकफुट पर है। वहीं, पुुलिस ने घटना के बाद आरोपी भाइयों के साथ ही दबाव बनाने को उनके पिता को भी पकड़ लिया था। बताते हैं कि इस मामले में एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस को खासी फटकार लगाई। कहा कि सही से तफ्तीश की जाए और सही आरोपियों को ही जेल भेजें। तब पुलिस ने युवकों के पिता को तत्काल छोड़ दिया वहीं दूसरे भतीजे की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed