{"_id":"5b75d0fd42c79219334d4b4a","slug":"71534447869-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी से 2.26 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी से 2.26 लाख की लूट
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट कारोबारी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 2.26 लाख रुपये लूट लिए। घटना की रिपोर्ट थाना बिथरी चैनपुर में दर्ज कराई गई है।
राजेंद्रनगर के बी ब्लॉक में सीमेंट के थोक कारोबारी महेश अग्रवाल का ऑफिस श्री इंटरप्राइजेज के नाम से है। तीन साल से उनके यहां काम कर रहे नितिन सिंघल कैश कलेक्शन करते हैं। बुधवार को नितिन बीसलपुर, पीलीभीत कैश कलेक्शन करने गए थे। व्यापारियों से 2.26 लाख रुपये लेने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे बिथरी चैनपुर में कमुआ मोड़ पर पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। एक बाइक सवार ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और रुपये वाला बैग छीन लिया। उनकी बाइक की चाबी और मोबाइल भी ले लिया। बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह शहर पहुंचे और राजेंद्रनगर जाकर महेश अग्रवाल को घटना की सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह दोनों लोग तहरीर लेकर थाना बिथरी चैनपुर पहुंचे। उस समय इंस्पेक्टर नहीं मिले तो दोपहर बाद वे फिर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर जयप्रकाश को घटना की तहरीर दी तो उन्होंने मौका मुआयना किया। इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।