फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   सभासद की पत्नी को पीटने पर सभासदों ने कोतवाली में किया हंगामा

सभासद की पत्नी को पीटने पर सभासदों ने कोतवाली में किया हंगामा

Wed, 27 Jun 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
सभासद की पत्नी को पीटने पर सभासदों ने कोतवाली में किया हंगामा
फोटो ---
विज्ञापन

फ्लैग- डलाव वाली मठिया पर सफाई न होने से भड़के लोग

हेडिंग- बिहारीपुर मेमरान पार्षद के घर धावा बोला, पत्नी को पीटा

- घटना से गुस्साए पार्षदों ने कोतवाली में किया हंगामा
- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शाम को फिर कोतवाली पहुंचे पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बिहारीपुर में डलाव वाली मठिया की सफाई न होने से भड़के लोगों ने बिहारीपुर मेमरान के पार्षद मुकेश मेहरोत्रा के घर पर धावा बोल दिया। पार्षद का आरोप है कि भीड़ ने उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और सोने की चेन लूट ली। इसी दौरान पार्षद घर पहुंचे तो भीड़ ने उन्हें भी धमकी दी। मुकेश के घर हमले की खबर मिलने पर तमाम पार्षद इकट्ठे होकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पार्षदों के उग्र होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पार्षद दोबारा कोतवाली पहुंचे और वहां फिर हंगामा किया।
बिहारीपुर मेमरान के पार्षद मुकेश मेहरोत्रा के मुताबिक डलाव वाली मठिया पर गंदगी की शिकायत आई थी। उन्होंने बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे सफाई कर्मचारी कृष्ण कुमार को वहां भेजकर सफाई करा दी। जब वह किसी काम से घर से बाहर थे, तभी शीतल, कुसुम, छोटी, लल्ला सहित 10-15 लोग घर में घुस आए और पत्नी से अभद्रता करने लगे। पत्नी ने विरोध किया तो इन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन भी लूट ली। वह घर लौटे तो सभी आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


सपा और भाजपा के पार्षद पहुंचे कोतवाली
मुकेश के मुताबिक उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वह थाने में तहरीर लेकर पहुंचे तो उनके समर्थन में अनुपम चमन, शालिनी जौहरी, अवनेश, राजेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्षद पहुंच गए। साथी के घर हमले से गुस्साए पार्षदों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पार्षद शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने पर दोबारा हंगामा किया
बुधवार शाम तक कोतवाली पुलिस ने आरोपियोें को पकड़ा नहीं। इसके बाद मेयर उमेश गौतम से मीटिंग करके उपसभापति अतुल कपूर के नेतृत्व में पार्षद दोबारा कोतवाली पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पार्षदों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed