फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Political temperature rises over arrest of Block Pramukh

ब्लाक प्रमुख की गिरफ्तारी से गरमाया राजनीतिक पारा

Mon, 19 Mar 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Mon, 19 Mar 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
Political temperature rises over arrest of Block Pramukh
हाल ही के उपचुनाव में बिथरी से ब्लाक प्रमुख चुने गए बिजेंद्र सिंह की गिरफ्तारी से राजनीतिक पारा गरमा गया। पूर्व सपा सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार और सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव समर्थकों समेत थाने पहुंचे। सबने मिलकर ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र यादव की गिरफ्तारी के तरीके की निंदा की और मुकदमे को राजनीतिक बताया।
विज्ञापन

महिला बीडीसी के पति की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने उपचुनाव से पहले ब्लाक प्रमुख पद के तब के सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह, हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया समेत पांच लोगों पर छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास, जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी बिजेंद्र सिंह जीतकर ब्लाक प्रमुख बन गए। सोमवार की रात पुलिस ने अचानक बिजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस पर पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार और शुभलेश यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में मुकदमे की ठीक से विवेचना नहीं की और ब्लाक प्रमुख को तुरंत जेल भेज दिया। भाजपा समर्थक बिजेंद्र की गिरफ्तारी पर खामोश रहे।
विज्ञापन

कोर्ट से भेजा गया जेल
इस एफआईआर में बिजेंद्र के अतिरिक्त सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदेश कन्नौजिया का नाम भी शामिल है। बिजेंद्र की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी गिरफ्तारी की कयास लगाई जाने लगी है। वहीं पुलिस ने रविवार को बिजेंद्र को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेजा गया। अब सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed