{"_id":"5941647f4f1c1b73288b472f","slug":"71497457791-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक खाते से ठगी के बाद दूसरे खाते का एटीएम कोड पूछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक खाते से ठगी के बाद दूसरे खाते का एटीएम कोड पूछा
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
साइबर ठग ने बासमंडी निवासी एक महिला को फोन करके पहले उसके एक खाते से रुपये निकाल लिए। ठगी के कुछ मिनटों बाद दोबारा फोन करके दूसरे खाते का एटीएम कार्ड नंबर और पिन कोड पूछा। महिला ने पहले खाते से रुपये कटने की बाबत पूछा तो ठग ने झांसा दिया कि इस खाते की जानकारी देते ही आपके पहले खाते में रुपये वापस आ जाएंगे। अब साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
बासमंडी के पास रहने वाली पिंकी पत्नी राकेश के पास मंगलवार दोपहर 12.32 बजे कॉल आया। उसने खुद को बैंक मैनेजर बताकर कार्ड ब्लॉक होने की बात कही। एटीएम कार्ड नंबर और पिन कोड पूछ लिया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक हजार रुपये निकल गए। ठग ने महिला को कुछ देर बात दोबारा फोन करके उनके दूसरे खाते की जानकारी पूछी। महिला ने पहले खाते से कटने वाले रुपयों के बारे में पूछा तो झांसा दिया कि दूसरे खाते की जानकारी देते ही आपके पहले खाते में रुपये वापस आ जाएंगे। ठगी का अंदेशा होने पर महिला ने फोन काट दिया और बुधवार को कोतवाली में तहरीर सौंप दी। कोतवाली से मामले को साइबर सेल में ट्रांसफर किया जा रहा है।