फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कार में युवक-युवती की मौत के मामले में छह साल बाद एसी निकला कसूरवार

कार में युवक-युवती की मौत के मामले में छह साल बाद एसी निकला कसूरवार

Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
कार में युवक-युवती की मौत के मामले में छह साल बाद एसी निकला कसूरवार
बरेली। आंवला के एक गैराज में खड़ी कार में युवक-युवती की मौत होने की गुत्थी सुलझाने में सीबीसीआईडी को छह साल लग गए। दोनों की नग्न लाश कार से बरामद हुई थी। परिवार के हत्या की आशंका जताने पर सीबीसीआईडी मामले की जांच कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर सीबीसीआईडी के आग्रह पर सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने डॉक्टरों का पैनल बनाकर दोबारा जांच कराई। जिला अस्पताल के डॉ. वगीश वैश्य की अध्यक्षता में बने पैनल ने सारी रिपोर्टों और कार का परीक्षण करने के बाद पाया कि खड़ी कार में एसी चलने से इंजन से निकली मोनोऑक्साइड और दोनों के सांस छोड़ने से कार्बन डाईऑक्साइड जमा होने से दोनों की मौत हुई। डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर अब सीबीसीआईडी केस में क्लोजर रिपोर्ट लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव का मार्केटिंग कंपनी में काम करने वाला युवक 23 अगस्त, 2012 को गैराज में खड़ी अपनी कार में एक युवती के साथ मृत मिला था। उस वक्त भी कार का एसी चल रहा था। युवती क्षेत्र के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका थी। युवक के पिता शुरू से ही हत्या की बात कह रहे थे। उनका कहना था कि उनके बेटे के पास कं पनी के 2.65 लाख रुपये थे, जो मौके पर नहीं मिलेे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने के बाद थाना पुलिस ने केस की फाइल बंद कर दी। इसके बाद पिता ने पैरवी पर केस की जांच सीबीसीआईडी को दिला दी। इंस्पेक्टर रविंद्र सक्सेना इस मामले की जांच कर रहे थे। डॉक्टरों के पैनल ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा है कि गैराज में खड़ी कार में शीशे बंद होने और एसी चलने से अंदर ऑक्सीजन का लेवल घट गया और कार्बनडाईऑक्साइड तथा मोनेऑक्साइड गैस का लेवल खतरनाक स्तर तक बढ़ा दिया। चूंकि दोनों गैसों में तेज गंध नहीं होती है, लिहाजा युवक-युवती को इसका अंदाजा नहीं हुआ और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


खड़ी कार में एसी चलाकर न सोएं
डॉक्टरों के मुताबिक, खड़ी कार में एसी चलने से अंदर की ऑक्सीजन खत्म हो जाती है। अंदर बैठे लोगों द्वारा छोड़ी गई कार्बनडाईऑक्साइड भी एकत्रित होती रहती है। इंजन से निकलने वाली मोनोऑक्साइड गैस को भी एसी कार के अंदर भेजता रहता है, जो जानलेवा साबित होती है। डॉक्टरों का कहना है कि खड़ी कार में एसी चलाकर कभी न सोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed