फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   पति समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

पति समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
पति समेत छह पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
बरेली।
विज्ञापन

ससुरालवालों पर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप लगाने वाली महिला ने सुभाषनगर थाने में पति समेत छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुरालवालों ने उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रेमनगर इलाके के मोहल्ला जाटवपुर निवासी दीपमाला ने बताया कि आठ दिसंबर, 2016 को उसकी शादी सुभाषनगर के गणेशनगर निवासी पंकज गौतम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज के साथ ही पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। दो मई 2017, पांच जून और नौ जुलाई को उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इससे पहले भी उसकी तीन चार बार पिटाई की और कहा कि मायके से पांच लाख रुपये लाकर दो। दीपमाला ने बताया कि रविवार को उसका पति उसे उसकी मां के घर से शाम साढ़े चार बजे अपने घर ले गया और पांच लाख की मांग को लेकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं उस पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने की भी कोशिश की। इसकी सूचना यूपी 100 डायल को दी गई, जिस पर पुलिस महिला को थाने ले आई। उसकी तरफ से पति पंकज गौतम, सास उर्मिला देवी, ससुर महिपाल, जेठ राजीव, जेठानी रुचि, देवर विशाल के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर जानलेवा हमले के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed