फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accusation of sexually abusing 10-year-old nephew under the pretext of getting him something to eat.

Yamuna Nagar News: खाने की चीज दिलाने के बहाने 10 वर्षीय भतीजे से यौन शोषण का आरोप

Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Aug 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
Accusation of sexually abusing 10-year-old nephew under the pretext of getting him something to eat.
यमुनानगर। शहर क्षेत्र निवासी महिला ने जेठ पर 10 वर्षीय भतीजे के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक आरोपी बच्चे को खाने की चीज दिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। कुछ देर बाद बच्चे को वापस घर पहुंचा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद परिजन बच्चे को सिविल अस्पताल ले गए। बच्चे की मां की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनका दस वर्षीय बेटा घर पर था। इसी दौरान उनका जेठ सुखदेव वहां पहुंचा और बच्चे को खाने की चीज देने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि वह बच्चे को अपने घर के अंदर ले गया। कुछ समय बाद बच्चे की दादी उसे वापस घर छोड़ने आई। बच्चे की मां ने बताया कि घर पहुंचने पर उसने बेटे के शरीर पर खरोंच के निशान देखे। परिजनों ने बच्चे से जानकारी ली तो मामले का पता चला। इसके बाद परिवार उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार कराया गया। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed