फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   तस्कर दबोचा, कार से एक क्विंटल गोमांस बरामद

तस्कर दबोचा, कार से एक क्विंटल गोमांस बरामद

Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Feb 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
तस्कर दबोचा, कार से एक क्विंटल गोमांस बरामद
बरेली। किला क्षेत्र में पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह कार से गोमांस बरामद कर एक तस्कर को दबोच लिया, जबकि तीन तस्कर भाग निकले। पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। बाकी की तलाश की जा रही है। किला क्षेत्र के बाजार संदल खां में रजा बिल्डिंग के पीछे से पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि किला क्षेत्र के बाजार संदल खां में रजा बिल्डिंग के पीछे एक कार खड़ी है, जिसके पास चार लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह वहां से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर टीम पहुंची तो उसमें से तीन लोग भाग निकले। पकड़ा गया गुलाम अली बाजार संदल खां का ही है। गाड़ी की तलाशी ली गई तो पीछे की सीट पर करीब एक क्विंटल गोमांस मिला। गुलाम अली ने बताया कि वह भोजीपुरा के गांव भूड़ा निवासी आरिफ से मांस खरीदकर लाया था। भागने वालों में आरिफ और उसके दो अन्य साथी थे। पुलिस ने मांस का नमूना लैब में भेजकर आरोपी को जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed