फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   भोजीपुरा में सराफ की दुकान से नौ लाख के जेवर चोरी

भोजीपुरा में सराफ की दुकान से नौ लाख के जेवर चोरी

Wed, 02 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा में सराफ की दुकान से नौ लाख के जेवर चोरी
भोजीपुरा (बरेली)। सोमवार की रात जब लोग नए साल का जश्न मनाने में व्यस्त थे तो चोरों ने नैनीताल हाईवे पर जंक्शन के सामने स्थित सराफ की दुकान की छत काटकर करीब नौ लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सराफ ने घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में दी तहरीर में नौ लाख की चोरी का ही जिक्र किया था लेकिन कुछ देर बाद सराफ ने तहरीर वापस ले ली और दूसरी तहरीर दे दी। इसमें करीब सवा दो लाख रुपये की ही चोरी दिखाई गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी देहात फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बे में जंक्शन के सामने सुशील ज्वेलर्स के नाम से पीपलसाना चौधरी के आकाश वर्मा की दुकान है। मंगलवार सुबह आकाश ने शटर खोला तो दुकान के अंदर का हाल देखकर दंग रह गए। चोरों ने पीछे गुरुद्वारे के रास्ते छत पर चढ़कर जाल काट लिया और फिर जीने की किवाड़ों के ताले तोड़कर दुकान में घुस गए। चोरों दो तिजोरियां तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण संसार सिंह, सीओ नवाबगंज फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट को दुकान में एक पेचकस पड़ा मिला। डॉग स्क्वॉड गुरुद्वारे के पीछे बाग तक गया और फिर लौट आया। पहले सराफ ने 20 किलो चांदी, करीब सौ ग्राम सोने के जेवर और 8500 रुपये चोरी होने की तहरीर दी। बाद में सवा दो लाख का माल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के मुताबिक ही रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर निकाल ले गए चोर
जिस तरह चोरी की गई है, उससे लगता है चोर स्थानीय हैं या कोई ऐसा व्यक्ति शामिल है जिसे दुकान के हर हिस्से की जानकारी थी। एसपी देहात ने बताया कि दुकान के अंदर और बाहर कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं पर चोर इनकी डीबीआर निकाल ले गए। दुकान की छत पर बोरियों में भरे कांच पर पैर पड़ने से कोई चोर घायल भी हुआ है। कई जगह खून के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed