फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   200 crores of fraud: Crime Branch chargesheet filed in three cases

200 करोड़ की ठगी: क्राइम ब्रांच ने तीन मामलों में दाखिल की चार्जशीट

Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Thu, 13 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
200 crores of fraud: Crime Branch chargesheet filed in three cases
डेमो - फोटो : डेमो

निवेशकों से 200 करोड़ की ठगी के मामले में श्री गंगा इन्फ्रासिटी के एमडी राजेश मौर्य और उसके एजेंटों के खिलाफ दर्ज चार अलग-अलग एफआईआर में से तीन की क्राइम ब्रांच ने विवेचना पूरी कर ली है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच ने इन तीनों मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है, जबकि एक एफआईआर की विवेचना अभी चल रही है। एसपी क्राइम के मुताबिक, ठगी करने वाले कुछ एजेंटों के नाम अभी खोले जाने बाकी हैं। उनके खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


श्री गंगा इन्फ्रासिटी के एमडी चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी निवासी राजेश मौर्य, एजेंट अजय मौर्य, मनोज मौर्य, दिनेश मौर्य, सिविल लांइस में वसुंधरा होटल के पीछे रहने वाले विश्वनाथ मौर्य, कृष्णनाथ मौर्य, शिवनाथ मौर्य और संदीप सिंह के खिलाफ निवेशकों ने 200 करोड़ रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश मौर्य समेत एजेंटों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। राजेश मौर्य और एजेंटों के खिलाफ अनिल साहू, राजीव गुप्ता तथा संदीप मौर्य की ओर से दर्ज कराई गई अलग-अलग एफआईआर की विवेचना कर क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है, जबकि लक्ष्मी प्रसाद की ओर से दर्ज चौथी एफआईआर की विवेचना अभी जारी है।


हाल ही में राजेश मौर्य की कचहरी लॉकअप में बंदियों से मीरपीट हुई थी। इस मामले में भी राजेश मौर्य और तीन बंदियों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed