फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रेप के बाद हत्या की आशंका, कब्र से निकाला जाएगा शव

रेप के बाद हत्या की आशंका, कब्र से निकाला जाएगा शव

Mon, 26 Mar 2018 10:52 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
रेप के बाद हत्या की आशंका, कब्र से निकाला जाएगा शव
निगोही (शाहजहांपुर)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जिसे दफना दिया गया था। यह किशोरी अपनी ताई के घर रहती थी। पीलीभीत से आई मां ने बेटी की रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर एक किशोर को हिरासत में ले लिया है। वहीं शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
निगोही क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 14 साल पहले पति की मौत के बाद पीलीभीत के थाना दियोरिया के एक गांव में रहने वाले मौसेरे देवर से शादी कर ली थी और वहीं रहने लगी थी। महिला ने बेटी को ससुराल में जेठानी के पास बेटे को अपनी मां के पास मजीदापुर में पाल-पोषण के लिए छोड़ दिया था। वही बेटी अब 15 वर्ष की हो गई थी। उसकी देखभाल करने वाली ताई 23 मार्च की शाम अपनी जेठानी को दवा दिलाने निगोही चली गई। देर होने के कारण वे दोनों निगोही ही रुक गईं। घर पर किशोरी और 12 व 10 वर्षीय दो बेटों के अलावा जेठानी का नाती रह गया था। यह नाती बंडा क्षेत्र के एक गांव से एक दिन पहले ही आया था। दवा लेने गईं दोनाें महिलाओं के पति पड़ोस में ही दूसरे मकान में लेटे थे। रात में उसी नाती ने किशोरी की मौत हो जाने की जानकारी पड़ोस में सो रहे नाना को दी। फिर वे लोग किशोरी को रात में ही ढाई बजे गांव के ही एक प्राइवेट डॉक्टर के यहां ले गए, लेकिन उसने भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दोनों महिलाएं निगोही से गांव पहुंची, तब उन्हें किशोरी की मौत की जानकारी हुई। यह खबर गांव में भी फैली। किसी ने पीलीभीत में किशोरी की मां को खबर दी तो मां और ननिहाल से किशोरी का भाई भी मौके पर पहुंच गए। दोनों ने लड़की की हत्या का आरोप लगाते हुए जब पुलिस को तहरीर देने की बात कही तो घर के लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद शव को दफना दिया गया। रविवार को मामला मीडिया तक पहुंचा। तब सीओ सदर के निर्देश पर पुलिस गांव पहुंची और जेठानी के नाती को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 6:30 बजे मृतका की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। साथ ही पुलिस को बताया कि उसने बेटी के शरीर व गले पर निशान देखे हैं, इससे जाहिर है कि उसकी बेटी के साथ रेप हुआ और हत्या की गई है। यह भी शिकायत की कि घर वालों ने ही उसे तहरीर देने के रोका और शव जबरन दफन कर दिया।

रविवार को मामला संज्ञान में आने पर जांच की जा रही है। अभी परिवार के लोग कुछ स्पष्ट बात नहीं बता रहे हैं।
- अरुण चंद्र, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed