फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand of adolescent medical store robbed

किशोर मेडिकल स्टोर में 50 हजार की लूट

Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
50 thousand of adolescent medical store robbed
चोरी - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कालीबाड़ी रोड पर चौकीदार को बंधक बनाकर बदमाशों ने सब्बल से किशोर मेडिकल स्टोर का दरवाजा तोड़कर 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने शक के आधार पर चौकीदार को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। माना जा रहा है कि लुटेरों का आसपास के किसी व्यक्ति से करीबी कनेक्शन है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन

थाना बारादरी के कालीबाड़ी रोड पर नोवा अस्पताल में किशोर मेडिकल स्टोर है। यह मेडिकल विनय कुमार खटवानी चलाते हैं। मेडिकल का मेन गेट सड़क की तरफ है। एक दरवाजा पीछे से अस्पताल के अंदर को भी लगा है। अस्पताल के बाहर मोहल्ले का ही मथुरा प्रसाद चौकीदार बैठता है। शनिवार को तड़के करीब पौने पांच बजे चार बदमाश चौकीदार के पास पहुंचे और कहने लगे अस्पताल का शटर उठाकर पानी पिलाओ। बहुत तेज की प्यास लगी है। चौकीदार के मुताबिक उसने जैसे ही शटर उठाकर अस्पताल के अंदर प्रवेश किया, बदमाशों ने उसे तमंचों के बल पर कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने सब्बल से अस्पताल के अंदर वाला मेडिकल का दरवाजा तोड़ लिया और उसकी गल्ले से 50 हजार रुपये लूटकर ले गए। घटना के बाद बदमाश-एक-एक क रके अस्पताल से बाहर निकल गए, लेकिन चौकीदार ने कोई शोर नहीं मचाया। घटना के बाद चौकीदार ने नोवा अस्पताल के मालिक डॉक्टर पंकज अग्रवाल को सूचना देकर बुला लिया। सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ और सीओ तृतीय आकाश तोमर भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन इससे पहले ही घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रहे थे। चौकीदार से भी दोनों अधिकारियों ने सीधे बात की। पूछताछ के दौरान चौकीदार कई सवालों में उलझ गया। मेडिकल स्टोर के मालिक विनय खटवानी के साथ उनके चाचा केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने मौके पर पहुंचकर बताया कि चौकीदार करीब आठ साल से अस्पताल की चौकीदारी कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चौकीदार को शक के आधार पर थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। पड़ोसी कारोबारी के ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के आने-जाने की धुंधली सी तस्वीरें कैद हो गई हैं। घटना के समय फुटेज में अस्पताल के सामने ईंट की ट्राली उतरती साफ नजर आ रही है। सारी बातों को देखकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed