{"_id":"5cdb215cbdec2207272c420f","slug":"41557864796-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बैंक कर्मचारी ने डॉक्टर के अकाउंट से निकाले 73 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी बैंक कर्मचारी ने डॉक्टर के अकाउंट से निकाले 73 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक व्यक्ति ने स्टेट बैंक का कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति को फोन करके डेबिट कार्ड की जानकारी मांगी, मोबाइल पर ओटीपी नंबर सेंड करने को कहा, जिससे अकाउंट की जांच हो सके। थोड़ी देर बाद ग्राहक के फोन पर मेसेज आया जिससे पता चला कि अकाउंट से करीब 73 हजार रुपये निकल चुके हैं। इस मामले में थाना प्रेमनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
डॉ. नागेंद्र शर्मा आईवीआरआई रोड स्थित शिवनगर कॉलोनी में रहते हैं। दस मई को उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को रवि खन्ना, स्टेट बैंक आफ इंडिया के सीएआरआई ब्रांच का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि अकाउंट अपडेट करना है, ओटीपी नंबर और डेबिट कार्ड की डिटेल सेंड कर दें। डॉ. नागेंद्र ने विश्वास करके दोनों डिटेल सेंड कर दीं। थोड़ी देर बाद उनके मोबाइल पर 73 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। मेसेज देखकर उनके होश उड़ गए। वह तुरंत ही बैंक पहुंचे तो पता चला कि उक्त नाम का कोई भी कर्मचारी बैंक में कार्यरत नहीं है। इज्जतनगर थाने में रिपेार्ट दर्ज नहीं हुई तो वह एसएसपी से मिले। एसएसपी के आदेश पर थाना प्रेमनगर में रवि खन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।