फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   डॉक्टर के खिलाफ अफसरों से मिले मझोला के व्यापारी

डॉक्टर के खिलाफ अफसरों से मिले मझोला के व्यापारी

Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर के खिलाफ अफसरों से मिले मझोला के व्यापारी
बरेली। पीलीभीत के मझोला नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रामौतार अग्रवाल के भतीजे सीमेंट सरिया व्यवसायी अमित की पिछले दिनों एक्सीडेंट के बाद शहर के अस्पताल में मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक ने मृतक पक्ष पर ब्लैकमेल करके पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। सोमवार को मृतक परिवार के साथ मझोला के कई व्यापारी शहर आकर अधिकारियों से मिले। एसपी सिटी ने सीओ वन को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पिता मदनलाल अग्रवाल ने एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को बताया कि 13 अप्रैल को ललौरीखेड़ा पीलीभीत में उनके इकलौते पुत्र अमित अग्रवाल को एक्सीडेंट में घायल होने के बाद बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां दो दिन इलाज में डॉक्टरों ने अमित का स्वास्थ्य बेहतर होने की बात कही थी। बाद में मनमानी की गई जिससे उनके बेटे की हालत बिगड़ती चली गई। अगले दिन अस्पताल प्रशासन ने हाथ खड़े करके कहीं और ले जाने को कहा। दूसरे अस्पताल में अमित की मौत हो गई। बताया कि घटना के बाद से ही वे लोग अस्पताल प्रशासन से दवाइयों की जानकारी, मरीज को रखने की सीसीटीवी फुटेज मांग रहे थे। अफसरों से भी इन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनकी रिपोर्ट तो लिखी नहीं गई, बल्कि अस्पताल संचालक डॉ. ब्रजेश्वर सिंह ने उन लोगों पर पांच लाख रंगदारी मांगने की रिपोर्ट करा दी। बताया कि घटना के दिन वे लोग अपनी दुकान व कार्यालय पर थे जिसके उन पर साक्ष्य हैं। कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट को खारिज कर उनकी रिपोर्ट लिखी जाए। एसपी सिटी ने कहा कि किसी डॉक्टर पर बिना सीएमओ की जांच के रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकती। वे सीओ वन से अन्य आरोपों की जांच कराएंगे। सीएमओ से भी बात करेंगे। दो या तीन दिन में नतीजा आ जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे ही तीमारदार परेशान करेंगे तो अन्य मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो जाएगा। सभी कागजात एक फाइल में हैं, समय आने पर सही व्यक्ति को दिए जाएंगे। मरीज की हालत काफी खराब थी, यह तीमारदारों को पहले ही बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ब्रजेश्वर सिंह, अस्पताल संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed