{"_id":"5c686fbbbdec22737361c517","slug":"41550348219-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बच्चों को ले जाती बस पलटी, बचा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बच्चों को ले जाती बस पलटी, बचा हादसा
विज्ञापन
बरेली। भोजीपुरा दिशा से एक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और स्टाफ के बच्चों को लेकर शहर के स्कूल आ रही बस का अगला टायर हाईवे पर बैरियर वन चौकी के पास फट गया। बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। गनीमत रही कि बस में मौजूद सभी सात बच्चे और ड्राइवर सुरक्षित बच गए।
वाकया सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। मेडिकल कॉलेज की ओर से सात बच्चों को लेकर बस शहर में हार्टमन पुल के पास स्थित एक स्कूल में आ रही थी। ड्राइवर जयप्रकाश बस चला रहा था। बताते हैं कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र में करमपुर चौधरी गांव के पास हाईवे से गुजरती बस का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित बस पहले डिवाइडर पर चढ़ी और फिर पलट गई। बस में मौजूद छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों और खुद ड्राइवर ने शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाल लिया। बच्चों के खास चोट नहीं आई पर वे काफी सहमे हुए थे। सूचना पर कॉलेज प्रशासन के लोग तत्काल आ गए और दूसरे वाहनों से बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया गया। स्कूल प्रबंधन या अभिभावक इस बारे में जानकारी देने से पर कतराते नजर आए। हालांकि बच्चों के सकुशल बचने पर सभी ने चैन की सांस ली।