फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   रामपुर बाग में डॉक्टर का लोगो लगी कार से गाय चुराने पहुंचे तस्कर

रामपुर बाग में डॉक्टर का लोगो लगी कार से गाय चुराने पहुंचे तस्कर

Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बाग में डॉक्टर का लोगो लगी कार से गाय चुराने पहुंचे तस्कर
बरेली। शहर के बीचोबीच पॉश कॉलोनी रामपुर बाग भी गोवंश के तस्करों की निगाह में है। रविवार को यहां एक डेरी से गाय चुराकर उसे कार में डालते हुए एक तस्कर को लोगों ने दबोच लिया जबकि उसके तीन साथी निकल भागे। पकड़े गए पशु तस्कर भोजीपुरा के शकील से पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। मौके पर मिली कार में रस्सी और लोहे का तार भी मिला।
विज्ञापन

पशु तस्कर रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे डॉक्टर का लोगो लगी सेंट्रो कार से गाय चुराने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कालीचरण की डेरी से एक गाय को रस्सी में बांधकर बाहर निकाल लिया, लेकिन जिस वक्त वे उसे जबर्दस्ती कार में डालने की कोशिश कर रहे थे, सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने उन्हें देख लिया। शोर मचाया तो कुछ ही देर में भीड़ इकट्ठी हो गई। भोजीपुरा के पशु तस्कर शकील को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके साथी इलियास, नाजिम और एक अन्य पशु तस्कर भाग निकलने में कामयाब हो गए। लोगों ने शकील की पहले तो धुनाई की, फिर फोन पर कर यूपी 100 को सूचना दी। तस्करों की कार भी चोरी की बताई जा रही है। पुलिस की छानबीन में उसके असली मालिक का पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

शकील ने पुलिस को बताया कि वे गोवंशीय पशुओं को चुराकर भोजीपुरा ले जाते हैं और वहीं उन्हें काटते हैं। उसे पशु तस्करी के मामले में पहले भी जेल भेजा जा चुका है। इस घटना के बाद रामपुर बाग में लोगों के बीच काफी समय तक इसको लेकर हैरानी का माहौल बना रहा कि अब तक तो पशु तस्कर हाईवे से सटी कॉलोनियों में ही पशुओं की चोरी करते थे, लेकिन अब वे दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच गोवंशीय पशु चुराने का दुस्साहस कर रहे हैं। कोतवाली में शकील के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed