{"_id":"5be740fdbdec2217277cd76d","slug":"41541882109-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा से कर्मचारी ने की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नर्सिंग छात्रा से कर्मचारी ने की छेड़छाड़
Updated Sun, 11 Nov 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एक निजी पैरामेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में नर्सिंग की छात्रा से सफाई कर्मचारी ने छेड़खानी कर दी। हॉस्टल में छात्राओं ने हंगामा किया। इसके बाद छात्रा की तरफ से प्रेमनगर थाने में तहरीर दिलवाई गई। पुलिस ने सफाई कर्मचारी के बसंत विहार स्थित घर पर दबिश दी, लेकिन वह वह भाग गया।
शाहजहांपुर के रोजा की एक युवती यहां एक निजी पैरामेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही है। वह हॉस्टल में रहती है। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हॉस्टल में काम करने वाले सफाई कर्मचारी कमल ने छात्रा को अकेला पाकर दबोच लिया और छेड़खानी करने लगा। छात्रा के चिल्लाने पर बाकी कर्मचारियों ने उसे बचाया। इस बीच आरोपी सफाई कर्मचारी भाग गया। मामला कॉलेज प्रबंधन के पास पहुंचा तो रफा-दफा करने की कोशिश की जाने लगी। इस पर छात्राओं ने हंगामा कर दिया। देर शाम छात्रा के परिजन भी पहुंच गए, तब प्रेमनगर थाने में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ तहरीर दिलाई गई।