फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   कांवड़ पर विवाद के बाद मोहर्रम भी होगा तनावपूर्ण

कांवड़ पर विवाद के बाद मोहर्रम भी होगा तनावपूर्ण

Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Tue, 28 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कांवड़ पर विवाद के बाद मोहर्रम भी होगा तनावपूर्ण
खजुरिया ब्रह्मनान और उमरिया गांव में कांवड़ पर तनातनी होने के बाद मोहर्रम को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। खुफिया इकाइयों ने इसकी आशंका जताई है। वहीं, एसएसपी मुनिराज जी. ने मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुराने विवादों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों गांव में अभी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

कांवड़ निकालने को लेकर खजुरिया ब्रह्मनान और उमरिया गांव के बीच तनातनी का माहौल है। उमरिया गांव के रास्ते खजुरिया ब्रह्मनान के लोगों द्वारा कांवड़ निकालने की कोशिश पर सावन के तीसरे सोमवार से माहौल गरमाया हुआ था। कांवड़ लेकर जाने की कोशिश के चलते चौथे सोमवार को मामला और ज्यादा गरमा गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर उमरिया के रास्ते कांवड़िये निकालने का तानाबाना बुना गया तो दोनों पक्षों में संघर्ष की नौबत आ गई। नकटिया में दोनों पक्ष सामने आ गए और हाईवे जाम करने की कोशिश हुई। पुलिस ने इस घटनाक्रम के बाद चार एफआईआर दर्ज की हैं। इसके बाद से दोनों गांव में फोर्स तैनात है। कांवड़ न निकलने के चलते खजुरिया के लोग अब मोहर्रम को लेकर आक्रोशित हैं, क्योंकि आसपास के कई गांवों के ताजिये खजुरिया के रास्ते ही उमरिया पहुंचते हैं। खुफिया इकाइयों की रिपोर्ट भी यही है कि मोहर्रम में अब विरोध का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पुलिस ने इसको लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। जिले भर में मोहर्रम पर पूर्व में हुए सभी विवाद एवं तनावों की रिपोर्ट खंगाली जा रही है।
विज्ञापन



मोहर्रम भी शांतिपूर्वक निपटाया जाएगा। पूर्व में हुए सभी विवाद एवं विवादित लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कहीं भी विवाद की कोई स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed