{"_id":"5b3fadbb4f1c1bc1248b4e21","slug":"41530899899-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के लैपटॉप और तीन तमंचों के साथ नगर निगम कर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के लैपटॉप और तीन तमंचों के साथ नगर निगम कर्मी गिरफ्तार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी के गुंडा दमन दल ने रिक्शा चालक को पकड़कर उसकी निशानदेही पर नगर निगम के कर्मचारी अमित को असलहों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उससे चोरी के लैपटॉप समेत तीन तमंचे और 20 कारतूस मिले हैं। एसपी क्राइम ने बताया कि असलहा तस्कर अमित बदायूं के ककराला से तमंचे और कारतूस लाया था। रिक्शा चालक से कुंवर रिसोर्ट की पार्किंग में खड़ी कार से लैपटॉप चोरी होने की वारदात का खुलासा हुआ है।
इज्जतनगर थानाक्षेत्र के कुंवर रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान लखनऊ के एक परिवार का लैपटॉप कार से चोरी हुआ था। पुलिस ने सुरागरसी के बाद चौपुला इलाके के रिक्शा चालक रजत को पकड़ा तो उससे चोरी का मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि लैपटॉप पुराना शहर में रहने वाले अमित उर्फ जुगनू को बेचा गया है। पुलिस ने अमित के घर दबिश दी तो चोरी का लैपटॉप, तीन तमंचे और 20 कारतूस मिले। पुलिस के मुताबिक, अमित नगर निगम में कर्मचारी है। वह बदायूं के कस्बा ककराला से तमंचे और कारतूस लाया था। शहर में वह किसे असलहे सप्लाई करता था, इस बाबत पूछताछ की जा रही है। एसपी क्राइम रमेश भारतीय ने बताया कि अमित के खिलाफ आर्म एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है, जबकि रजत को चोरी के आरोप में जेल भेजा जाएगा।