फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   राजा सेठी प्रकरण :

राजा सेठी प्रकरण :

Sun, 11 Mar 2018 10:04 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
राजा सेठी प्रकरण :
राजा सेठी प्रकरण :
विज्ञापन

लूट का मुकदमा भी दर्ज हो चुका है राजा सेठी पर
पुलिस खंगाल रही पुराना रिकार्ड, शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की करेगी संस्तुति
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। इंस्पेक्टर का गिरेबान पकड़ने वाले राजा सेठी और उसके दूसरे बेटे गगनदीप को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस उसका पुराना आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। उसके खिलाफ 1999 में मारपीट और लूट का मामला भी दर्ज हो चुका है। पुराने आपराधिक रिकार्ड के आधार पर सुभाषनगर पुलिस अब उसका शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति करेगी। सुभाषनगर पुलिस ने शनिवार को भी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दीं, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान सात मार्च को राजा सेठी, उसके बेटे नमनदीप और गगनदीप ने सुभाषनगर थाना पुलिस के साथ मारपीट की थी। आरोपी नमनदीप ने इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी दोहरे का गिरेबान पकड़कर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। पुलिस ने नमनदीप को तो मौके पर ही पकड़ा लिया था लेकिन राजा सेठी अपने दूसरे बेटे गगनदीप के साथ भाग गया था। वारदात के बाद राजा सेठी ने अपने बचाव में रसूखदारों से पैरवी कराई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया, लेकिन सुभाषनगर थाना पुलिस ने नमनदीप को जेल भेज दिया। अब पुलिस राजा सेठी का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है। शनिवार को पता चला कि उसके खिलाफ 1999 में लूट और दूसरी एफआईआर मारपीट की धारा में दर्ज हुई थी। इसके आधार पर राजा सेठी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए प्रशासन को आख्या भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed