फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   दबंग ने किशोरी को घर में खींचकर किया दुष्कर्म

दबंग ने किशोरी को घर में खींचकर किया दुष्कर्म

Fri, 23 Jun 2017 01:30 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
दबंग ने किशोरी को घर में खींचकर किया दुष्कर्म
बरेली।
विज्ञापन

जनपद में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिथरी चैनपुर के गांव चंदपुर बिजपुरी में बुधवार को एक 15 वर्षीय किशोरी को गांव के दंबग युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म कर डाला। युवक ने किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी पिटाई भी की। जिससे उसको काफी चोट पहुंची। किशोरी देर शाम जब अपने घर पहुंची तो परिवार के सामने दबंग युवक की करतूत आई। परिवार पीड़िता के साथ बिथरीचैनपुर थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर सौंपकर एफआईआर दर्ज करवा दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

गांव के एक किसान की 15 वर्षीय बेटी बुधवार दोपहर को बालिका अपनी सहेली से मिलने के लिए उसके घर जा रही थी। यासीन पर आरोप है कि उसने किशोरी को बात करने के बहाने घर के अंदर घसीट लिया। किशोरी विरोध न कर सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। युवक ने अश्लील हरकतें शुरू की तो किशोरी ने विरोध किया। इस पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई शुरू कर दी। किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद युवक वहां से भाग गया।
विज्ञापन


किशोरी शाम को अपने घर पहुंची तो परिवार उसको ढूंढ रहा था। किशोरी ने अपनी आपबीती परिवार के सामने रखी तो पिता बुधवार रात में ही बिथरीचैनपुर थाने पहुंचा और यासीन के खिलाफ थाने पर तहरीर सौंप दी। पुलिस ने रात में जिला अस्पताल में किशोरी को भेजकर मेडिकल करवाया। थाने में यासीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस ने यासीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गांव में कारचोबी का काम करने वाला यासीन पहले से किशोरी को परेशान करता था। जिसकी जानकारी परिवार को मिलने के बाद दोनों परिवारों के बीच झगड़े हो चुके थे। पीड़िता के पिता के मुताबिक उन्हें अंदेशा नहीं था कि आरोपी उनकी बेटी की जिंदगी तबाह कर देगा। बिथरीचैनपुर थाने के इंस्पेक्टर केपी यादव ने बताया कि पीड़िता के शरीर पर चोटें मिली है। दुष्कर्म की शिकायत के बाद पुलिस ने यासीन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed