{"_id":"5c7e968cbdec22145b20d2c5","slug":"31551799948-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार कर रहा था राशन की कालाबाजारी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार कर रहा था राशन की कालाबाजारी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तमाम पाबंदियों के बावजूद राशन और केरोसिन की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। बिनावर के बाद शहर में भी एक कोटेदार केरोसिन की कालाबाजारी करता पकड़ा गया। बिक्री को जा रहा 330 लीटर केरोसिन बरामद हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने कोटेदार और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नागरान में दीपक कुमार वैश्य की राशन की दुकान है। उन्होंने बहेड़ी से एक दिन पहले केरोसिन का उठान कराया था। केरोसिन आरिफपुर नवादा निवासी समीउद्दीन पुत्र ताहरउद्दीन के ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर लाया गया था। बताया जाता है कि कुछ केरोसिन दुकान पर उतार दिया गया, बाकी 330 लीटर केरोसिन अलग-अलग केन में भरकर उसी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कालाबाजारी को ले जाया जा रहा था। सिपाही उपदेश कुमार और संजय कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुरानी चुंगी के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक लिया और कोतवाली ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक समीउद्दीन से पूछताछ की तो उसने केरोसिन दीपक कुमार वैश्य का बताया। इसकी सूचना पर पूर्ति विभाग के एआरओ महेश चंद्र गौतम भी पहुंच गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें पता चला कि केरोसिन दीपक की दुकान का था। इस आधार पर उन्होंने कोटेदार दीपक और ट्रैक्टर चालक समीउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एआरओ ने बताया कि कोटा निलंबन के लिए डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।
पुलिस करती रही सौदेबाजी
बदायूं। कालाबाजारी को ले जाया जा रहा केरोसिन पकड़ने के बाद पुलिस कोटेदार से सौदा करने में लग गई। इसी कारण तुरंत संबंधित विभाग को जानकारी नहीं दी गई। इधर कोटेदार के सत्तापक्ष के नेताओं से ताल्लुक होने के चलते वह पुलिस पर दबाव बनवाता रहा। जब सौदा नहीं हुआ तो मजबूरी में पुुलिस ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई।